रायबरेली: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ट्यूबवेल के केबिल में बिजली का तार कट जाने के कारण प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट ने आकर किसान की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के किए भेजा है। यह हादसा मंगलवार की सुबह ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे कन्हैया बक्स मजरे खरौली में …

रायबरेली। ट्यूबवेल के केबिल में बिजली का तार कट जाने के कारण प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट ने आकर किसान की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के किए भेजा है।

यह हादसा मंगलवार की सुबह ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे कन्हैया बक्स मजरे खरौली में हुआ है। गांव के किसान मोहनलाल (50वर्ष) अपने खेत में धान की नर्सरी में पानी सींचने ट्यूबवेल पर गए थे। जिसकी केबिल कहीं कटी हुई थी।

जिसकी चपेट ने आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उनको लेकर सीएचसी आए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची है। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

कट गया था केबिल, नमी के कारण हुआ हादसा

किसान मोहनलाल की खुद की समरसेबिल ट्यूबवेल है। जिसकी केबिल कट गई थी। जिसके कारण ट्यूबवेल चल नहीं रहा था। हाल के दिनों में हुई बरसात के कारण केबिल के आसपास काफी नमी भी थी। मंगलवार को जब मोहन लाल खेत पहुंचें थे तो उन्होंने बिजली लाइन के केबिल में गड़बड़ी देख रहे थे।

केबिल को हाथ में लेकर उसे देख रहे थे, कि अचानक तेज झटका लगा, और उनके मुंह से कोई आवाज भी नहीं निकल पाई थी, कि वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने दौड़कर पहले बिजली लाइन को बंद कराया, फिर उनको लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें-उन्नाव: करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार