बरेली: स्कूल बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 6 बच्चे घायल, ट्रक चालक मौके से फरार
बरेली। यूपी के बरेली जनपद में मंगलवार सुबह करीब 06:45 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी सिरसा क्षेत्र में सितारगंज से किच्छा रोड पर इस सड़क हादसे में सेंट पीटर्स स्कूल किच्छा की बस में सवार करीब 6 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से 2 गंभीर रूप से …
बरेली। यूपी के बरेली जनपद में मंगलवार सुबह करीब 06:45 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी सिरसा क्षेत्र में सितारगंज से किच्छा रोड पर इस सड़क हादसे में सेंट पीटर्स स्कूल किच्छा की बस में सवार करीब 6 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए किच्छा अस्पताल ले जाया गया।
सड़क हादसा उस समय हुआ, जब बस का चालक बस रोककर बस में बच्चों को बैठा रहा था तभी पीछे की तरफ से आ रहे ट्रक की स्कूल की बस से टक्कर हो गई।

ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया गया है। लॉ एंड ऑर्डर संबंधी कोई समस्या नहीं है।
ये भी पढ़ें : बरेली: पालतू कुत्ते संग बच्चे को सड़क पर रोता बिलखता छोड़ गए मां-बाप, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान
