बहराइच: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार सुबह पांच बजे सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। तब तक नकदी समेत अन्य जलकर राख हो गया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी छैल बिहारी की पत्नी मंगलवार को चाय बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार सुबह पांच बजे सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। तब तक नकदी समेत अन्य जलकर राख हो गया।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी छैल बिहारी की पत्नी मंगलवार को चाय बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग दौड़े। सभी ने बालू डालकर आग बुझाया। लेकिन तब तक लपटों ने किचन और मकान के एक हिस्से को चपेट में ले लिया।

अग्निकांड में तीन हजार नकदी, कपड़ा समेत अन्य सामान जल गया। हजारों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने जांच शुरू कर रिपोर्ट तहसील को भेज दिया है।

पढ़ें-संभल : गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

संबंधित समाचार