दुल्हन को लेने मिलिट्री हेलीकॉप्टर से पहुंचा तालिबानी कमांडर, दहेज में ससुर को दिए 12 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान में एक तालिबानी कमांडर अपनी नई नवेली दुल्हन को सेना के हेलीकॉप्टर में बिठाकर घर लाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस कमांडर को हक्कानी शाखा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वायरल हुए एक वीडियो में तालिबानी …

काबुल। अफगानिस्तान में एक तालिबानी कमांडर अपनी नई नवेली दुल्हन को सेना के हेलीकॉप्टर में बिठाकर घर लाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस कमांडर को हक्कानी शाखा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वायरल हुए एक वीडियो में तालिबानी कमांडर की पत्नी को सेना के हेलीकॉप्टर से एक घर के पास उतरते देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान कमांडर ने अपनी दुल्हन को पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार से खोस्त प्रांत तक ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ाया।

दहेज में ससुर को दिए 12 लाख अफगानी रुपये
अफगानिस्तान की मीडिया खामा के मुताबिक तालिबानी कमांडर ने निकाह के दौरान दहेज में दुल्हन के पिता को 12 लाख अफगानी रुपये दिए हैं। यानी करीब 10 लाख भारतीय रुपये दुल्हन के परिवार को दहेज में दिया है। इस वजह से अफगानिस्तान में इस शादी की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।

ससुराल में हेलिकॉप्टर देखने को लगी भीड़
अफगानी मीडिया के मुताबिक एक तालिबानी कमांडर ने अपनी नवविवाहित बेगम को लाने के लिए मिलिट्री हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। वह उन्हें लेने के लिए पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार से खोस्त प्रांत पहुंचे थे। यह देख स्थानीय लोग काफी हैरान रह गए। ससुराल में जब हेलिकॉप्टर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने अपने मोबाइल पर इसका वीडिया भी रिकॉर्ड किया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
हालांकि तालिबान का दावा लोगों के गले नहीं उतर रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर तालिबान कमांडर की आलोचना करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया है। लोगों का कहना है कि तालिबान कमांडर ने सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग किया है, इसलिए उसे सजा मिलनी चाहिए।

महिलाओं पर जुल्म कर रहा तालिबान
तालिबान ने पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। तब से तालिबान के जुल्मों का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुई हैं। तालिबान ने न केवल उन्हें सेक्स स्लेव बनाया है बल्कि उनकी पढ़ाई और काम करने के अधिकार पर भी रोक लगा दी है। तालिबान ने सरकारी सेक्टर में काम करने वाली सभी महिलाओं को निकाल दिया है और देश में सह-शिक्षा को भी पूरी तरह बैन कर दिया है। यहां तक कि पुरुषों के बगैर महिलाओं के बाहर निकलने को भी प्रतिबंधित किया गया है। ऐसा करने पर कोड़े मारने और जेल में डालने जैसी सख्त सजाएं दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : चीन में डाउन पेमेंट के तौर पर तरबूज और लहसुन ले रहीं रियल एस्टेट कंपनियां

संबंधित समाचार