पौधरोपण कर बिजनौर की धरा को किया हरा-भरा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले, पेड़-पौधे हैं धरती के गहने
बिजनौर,अमृत विचार। पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह कई प्रजातियों के 46,893,43 पौधे लगाए गए। इस मौके पर नेता- मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधिओं ने पौधे लगाए। पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं वन विभाग के कादरपुर जसवंत वन खंड में 15 हेक्टेयर भूमि पर 16 हजार 500 पौधों …
बिजनौर,अमृत विचार। पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह कई प्रजातियों के 46,893,43 पौधे लगाए गए। इस मौके पर नेता- मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधिओं ने पौधे लगाए। पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं वन विभाग के कादरपुर जसवंत वन खंड में 15 हेक्टेयर भूमि पर 16 हजार 500 पौधों का दुष्यंत वन बनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भी पौधरोपण किया।
पूर्व दुष्यन्त वन में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीपल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने जामुन, सदर विधायक सूचि चौधरी ने पीपल, नोडल अधिकारी निदेशक उद्योग कानपुर ने जामुन, जिलाधिकारी ने पीपल, जिलाध्यक्ष ने पीलखन व मुख्य विकास अधिकारी ने पीपल का पौधा रोपित किया।
राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का गहना है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्ष का महत्व हमारे जीवन में सर्वाधिक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्ववान किया। नोडल अधिकारी निदेशक उद्योग कानपुर मनीष चौहान ने कहा कि पौधरोपण का जीवन में महत्व बताया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जब तक जंगल, वन व नदी संरक्षित रहेंगे तब तक हमारी संततिया संरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि इस साल जनपद में 65,58,790 पौधे रोपने का लक्ष्य है।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि आज एक महान कार्य के लिए हम सभी यहां उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल फॅारेस्ट पॉलिसी मे कहा गया था, कम से कम 33 प्रतिशत वन क्षेत्र होना चाहिए। जिला वन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने कहा कि पौधरोपण कार्य महान है तथा एक वृक्ष दस पुत्र समान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का फॅारेस्ट कवर का औसत नौ प्रतिशत है, जबकि बिजनौर का 11 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को बढाने के सभी अपना सहयोग दें। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधयो को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया। कार्यक्रम मे एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, गंगा प्रहरी व स्कूल, कॉलेज का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर सदर विधायक सूचि चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी निदेशक उद्योग कानपुर मनीष चौहान, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, ब्लाक प्रमुख, सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने किया पौधरोपण
कोतवाली देहात। एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने पिततानहेडी जिया में पौधरोपण किया। यहां खंड विकास अधिकारी, संजय कुमार नायक, ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत कुमार, ग्राम पंचायत पिततानहेडी जिया पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य इमरान कुरैशी, ग्राम प्रधान मोहम्मद अनीस, रोजगार सेवक नासिर सलमानी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बिजनौर: जयंत चौधरी का BJP पर हमला, बोले- अग्निपथ तो अमिताभ की फिल्म का नाम होता था
