बिजनौर: होटल पर आटे में थूक कर रोटी बनाने में कारीगर पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि कारीगर रोटी पर थूक लगाकर बना रहा है। यह वीडियो सदाबहार होटल का बताया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर होटल के कारीगर अरबाज को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि कारीगर रोटी पर थूक लगाकर बना रहा है। यह वीडियो सदाबहार होटल का बताया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर होटल के कारीगर अरबाज को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी अरबाज का महामारी अधिनियम की धारा 269 और 270 में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

होटल स्वामी बोला- कुछ दिन पहले खाने के पैसे न देने पर युवकों ने दी थी धमकी सदाबहार होटल के स्वामी मोहम्मद जाकिर का कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ युवक उसके होटल पर खाना खाने के लिए आए थे, जो खाने के पूरे पैसे नहीं दे रहे थे, जिसको लेकर उन युवकों ने धमकी दी थी कि हमसे पंगा मत लेना, हम तुम्हारे होटल को बदनाम कर देंगे।

होटल स्वामी का कहना है कि उसके होटल पर आठ कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें सभी कामकाज लाइव देखा जा सकता है। कारीगर को झुककर रोटी बनाने की आदत है। साजिश के तहत होटल को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामने आने पर वह धमकी देने वाले युवकों को भी पहचान लेंगे।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: अब जिला अस्पताल में होगा ऑनलाइन इलाज

संबंधित समाचार