अमरोहा : बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मोहल्ला मनिहारान निवासी दानिश पुत्र शरीफ व शादाब पुत्र मुख्तयार बाइक से नगर को आ रहे थे। हसनपुर …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर के मोहल्ला मनिहारान निवासी दानिश पुत्र शरीफ व शादाब पुत्र मुख्तयार बाइक से नगर को आ रहे थे। हसनपुर की दिशा से लाल सिंह पुत्र महेश गजरौला को जा रहा था। हसनपुर-गजरौला मनौटा पुल के समीप दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दानिश 25 व लाल सिंह 23 निवासी डोमखेड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शादाब बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले आई और घायल को भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शादाब की हालत को देखकर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये। लेकिन कुछ देर के लिए दानिश की मौत पर संशय बन गया। कुछ कहना था कि यह दानिश नहीं है कोई और है। लेकिन दानिश की मां व अन्य परिजनों ने उसके कपड़ों से दानिश की पहचान कर ली। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। टक्कर से दोनों बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खाना खा रहे दानिश को ले गया था शादाब
हसनपुर। दानिश घर में बैठा हुआ था। पड़ोसी शादाब उसे बुलाने आया। दानिश खाना खा रहा था। वह खाना छोड़ कर पानी पीने के बाद उसके साथ चला गया। उसकी मां ने दानिश से कहा बेटा खाना खा ले, लेकिन वह बिना कुछ बताये अपने दोस्त शादाब के साथ चला गया। उसे क्या पता था कि मौत उसको बुला रही है। जबकि लाल सिंह कि 2 साल पहले शादी हुई थी। 20 दिन पूर्व उसके एक बेटी हुई थी। दोनों मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गये है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक करें पौधरोपण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज