बहराइच: आरक्षी हरेंद्र बने इंटर कॉलेज के प्रवक्ता, पुलिस ने दी विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी का इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ है। इस पर आरक्षी को सभी ने विदाई देते हुए बधाई भी दी। संत कबीर नगर जनपद के दुधारा निवासी हरेंद्र कुमार 2016 बैच के आरक्षी हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बहराइच में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टेलीफोन …

बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी का इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ है। इस पर आरक्षी को सभी ने विदाई देते हुए बधाई भी दी। संत कबीर नगर जनपद के दुधारा निवासी हरेंद्र कुमार 2016 बैच के आरक्षी हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बहराइच में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी पर लगी थी। लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में हरेंद्र का चयन इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर हुआ है।

इस पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने आरक्षी को बधाई दी। साथी कर्मचारियों ने आरक्षी को विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। इसका उदाहरण आरक्षी हरेंद्र स्वयं हैं।

पढ़ें-अयोध्या: दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के फेर में बुरे फंसे दारोगा, FIR दर्ज

संबंधित समाचार