रायबरेली: पंखे के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। फर्राटा पंखा में प्रवाहित हो रहे बिजली करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात मुहल्ला जिल्ला बाजार निवासी विजय कुमार (33 वर्ष) मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे फर्राटा पंखा घर …

रायबरेली। फर्राटा पंखा में प्रवाहित हो रहे बिजली करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात मुहल्ला जिल्ला बाजार निवासी विजय कुमार (33 वर्ष) मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे फर्राटा पंखा घर में लगा रहा था।करंट लगने से वह गिर पड़ा। घटना के समय कमरे में मृतक के अलावा कोई नहीं था , इसलिए परिवार में भी किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई थी । लगभग आधा घंटा बाद उसकी पत्नी सोनी कमरे में गई तो वह गिरा पड़ा था।आनन फानन में उसे सलोन सीएचसी ले जाया गया। जहां डा रुपेश जायसवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही पूर्व चेयरमैन जमाल अख्तर, ओम प्रकाश मौर्य आदि लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।चौकी प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें-बहराइच: दो पक्ष की मारपीट में विकलांग को भी जमकर पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार