बलिया : आशा बहुओं ने अपने पारिश्रमिक को लेकर उठाई आवाज
बलिया, अमृत विचार। ग्रामीण अंचलों में आशा बहू और आशा संगिनी जनता के स्वास्थ्य को लेकर लगातार काम कर रही हैं। लेकिन पारिश्रमिक भुगतान के नाम पर इन्हे लम्बा इंतज़ार कराया जाता है। इसी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा की आशा बहू व आशा संगिनी ने देयकों के भुगतान के लिए एक दिवसीय …
बलिया, अमृत विचार। ग्रामीण अंचलों में आशा बहू और आशा संगिनी जनता के स्वास्थ्य को लेकर लगातार काम कर रही हैं। लेकिन पारिश्रमिक भुगतान के नाम पर इन्हे लम्बा इंतज़ार कराया जाता है। इसी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा की आशा बहू व आशा संगिनी ने देयकों के भुगतान के लिए एक दिवसीय धरना दिया।
उनका कहना है कि अप्रैल से तीन महीने का पारिश्रमिक व लाभार्थियों का भुगतान बाकी है। इसके संबंध में अस्पताल कार्यालय का कोई भी कर्मचारी सही जानकारी तक नहीं दे रहा है। इससे हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगी।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि मार्च के बाद से बजट ही नहीं आया है। ऐसे में किसी तरह का भुगतान तब तक नहीं हो सकता जब तक बजट न आए।उम्मीद है कि एक सप्ताह में भुगतान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें –बाराबंकी: डॉक्टर की गैर मौजूदगी में आशा बहू ने किया एबॉर्शन, महिला की हुई मौत,अस्पताल सील
