वाराणसी : कल काशी आएंगे पीएम मोदी, जानिये किस रुट पर ट्रैफिक रहेगा बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पीएम की विजिट को लेकर शहर में कई रास्तो को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। शहर में सुबह सात बजे से डायवर्जन रहेगा। वीवीआईपी आगमन से पूर्व 15 मिनट पहले …

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पीएम की विजिट को लेकर शहर में कई रास्तो को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा।

शहर में सुबह सात बजे से डायवर्जन रहेगा। वीवीआईपी आगमन से पूर्व 15 मिनट पहले ट्रैफिक रोका जाएगा। पुलिस लाइन, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के पास पीएम के आगमन के दौरान डायवर्जन रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस और शव वाहन मुक्त होंगे।

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार, पुलिसलाइन चौराहे से एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से भोजूबीर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। अंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो सेंट्रल जेल सिकरौल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

जेपी मेहता तिराहा से सर्किट हाउस, भोजूबीर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा, इन वाहनों को सेंट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भोजूबीर से कोई भी वाहन एलटी कॉलेज अर्दली बाजार की तरफ नहीं जाएगा, इन वाहनों को मछली मंडी से मोड़ दिया जाएगा, जो महावीर मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वहीं, चौकाघाट चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अंधरापुल कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्यातकों से दीर्घकालिक निर्यात लक्ष्य तय करने के कहा

संबंधित समाचार