मुरादाबाद: पेपर मिल के घायल इलेक्ट्रीशियन ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अगवानपुर पुपर मिल के इलेक्ट्रीशियन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। छजलैट थाना क्षेत्र में ढकेड़ा पश्चिम मूंडाला मोहम्मद जमापुर गांव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अगवानपुर पुपर मिल के इलेक्ट्रीशियन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

छजलैट थाना क्षेत्र में ढकेड़ा पश्चिम मूंडाला मोहम्मद जमापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय सोमनाथ सिंह अगवानपुर स्थित पेपर मिल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को दोपहर के वक्त बाइक पर सवार होकर बच्चों का कापी किताब खरीदने वह पाकबड़ा गए। खरीदारी के बाद बाइक सवार वापस घर लौट रहा था। वह हकीमपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचा था।

तभी एक आटो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोमनाथ के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलावस्था में उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को रेफर कर दिया। युवक को मंगलवार रात कांठ रोड स्थित कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार सुबह उपचार के दौरान सोमनाथ सिंह की मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक की अकाल मौत से परिजन बदहवास हैं। इलेक्ट्रीशियन की सात वर्षीय बेटी आराध्या, चार वर्ष पुत्री नेहा व तीन साल के पुत्र ऋषभ के साथ ही पत्नी पिंकी रानी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : फिल्म मेकर पर मुकदमे की मांग को लेकर अधिवक्ता ने दी एसएसपी को तहरीर

संबंधित समाचार