पीलीभीत: भाजपा के सत्ता में आने के बाद कितने सपाईयों पर दर्ज हुए मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। भाजपा के सत्ता पर काबिज होने के बाद सपाइयों पर दर्ज किए गए मुकदमों की सूची हाईकमान ने तलब की है। प्रदेश अध्यक्ष सपा नरेश उत्तम पटेल की ओर से इसके लिए पत्र भेजा गया है। जिसके बाद विधानसभा वार डाटा तैयार किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से लंबे …

अमृत विचार, पीलीभीत। भाजपा के सत्ता पर काबिज होने के बाद सपाइयों पर दर्ज किए गए मुकदमों की सूची हाईकमान ने तलब की है। प्रदेश अध्यक्ष सपा नरेश उत्तम पटेल की ओर से इसके लिए पत्र भेजा गया है। जिसके बाद विधानसभा वार डाटा तैयार किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से लंबे समय से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर द्वेष भावना के तहत मुकदमे लिखाए जाने के आरोप भाजपा सरकार पर लगाए जाते रहे हैं। अब इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से एक पत्र भेजा गया है।

जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न का शिकार बनाया जाने लगा है। विपक्ष के प्रति भाजपा द्वेषभाव लोकतंत्र मूल भावना के विरुद्ध है। भाजपा, आरएसएस नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों, गरीबों और निर्दोषों के हितों को भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा चोट पहुंची है। भाजपा सरकार के इस काले कारनामों को प्रकाश में लाना आवश्यक है। ऐसे में जनपद में जिन नेताओं, कार्यकर्ताओं और निर्दोषों के ऊपर फजी मुकदमें लगाए गए हैं। अवैधानिक तरीके से उत्पीड़न किया गया। उसका ब्यौरा मांगा है। जिसके बाद स्थानीय पदाधिकारी इसका डाटा तैयार करने में जुट गए है।

यूसुफ कादरी, जिला महासचिव, सपा-
प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक पत्र भेजा गया है। जिसके तहत विधानसभा वार डाटा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे एकत्र कर प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: वरुण गांधी ने ट्वीट कर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, कहा- 10 वर्षों में 1205 जवानों ने ली अपनी जान, फिर भी मेरा देश महान!

संबंधित समाचार