बहराइच : खनन में इस्तेमाल मडलोलर मशीन और ट्रैक्टर सीज, तहसीलदार का फूटा गुस्सा…जानें क्या है मामला
बहराइच। कम्हरिया गांव में बुधवार को अधिकारियों की टीम ने छापेमारी करते हुए मड लोलर मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मिट्टी खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने छापेमारी कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बुधवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार …
बहराइच। कम्हरिया गांव में बुधवार को अधिकारियों की टीम ने छापेमारी करते हुए मड लोलर मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मिट्टी खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने छापेमारी कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बुधवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम ने दोपहर बाद छापेमारी की इस दौरान कम्हरिया गांव के पास मिट्टी खनन कर रहे मडरोलर मशीन सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया।थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रखौना के कमरिया गांव में मिट्टी का खनन किया जा रहा था।
जिसकी सूचना राजस्व विभाग को दी। मौके पर तहसीलदार अमर चंद वर्मा, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा सहित लेखपाल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मिट्टी खनन के कार्य में संलिप्त मडलोलर मशीन व ट्रैक्टर को पकड़ लिया वही कार्य में संलिप्त कई ट्रैक्टर ट्राली मौके से भागने में सफल हो गए।
टीम ने मडलोलर मशीन सहित ट्रैक्टर को सीज कर दिया। मडलोलर व ट्रैक्टर को खैरीघाट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा ने बताया है कि मौके पर मिट्टी खनन में संलिप्त एक मडलोलर मशीन व ट्रैक्टर को सीज किया गया है । जबकि अन्य फरार ट्रैक्टर ट्राली की जांच व खोज की जा रही। वैधानिक कार्यवाही पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल के तीन मकानों पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’
