बरेली: पुलिस की चार पहिया वाहन में डीसीएम ने मारी टक्कर, सिपाही व दरोगा घायल
बरेली, अमृत विचार। तेज रफ्तार डीसीएम ने पुलिस की चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस की गाड़ी में बैठे एक सिपाही और दरोगा घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। …
बरेली, अमृत विचार। तेज रफ्तार डीसीएम ने पुलिस की चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस की गाड़ी में बैठे एक सिपाही और दरोगा घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हेल्पर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
बरेली में बुधवार की देर रात घटना 1 बजे पुलिस लाइन से चार पहिया वाहन से एक दीवान रामकुमार और दरोगा रामकिशन चार पहिया वाहन से जोनल चेकिंग करने के लिए फरीदपुर की तरफ जा रहे थे ।तभी नकटिया पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने गाड़ी में टक्कर मार दी ।
जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वही इसकी जानकारी 112 पुलिस के माध्यम से भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सिपाही और दरोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी बैठे हेल्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। और थाने भेजा वही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें-बरेली: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बाइक और कार दोनों का होना जरूरी
