गाजियाबाद: कार सवार ने दो दोस्तों का किया अपहरण, मारपीट कर नोएडा में फेंककर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात कार सवारों ने दो दोस्तों को अगवा कर लिया। कार सवार ने अगवा करने के बाद मारपीट के बाद आरोपी दोनों दोस्तों को नोएडा में फेंककर फरार हो गए। पुलिस और गायब दोस्तों के परिजन रातभर दोनों युवकों को तलाशते रहे लेकिन बुधवार …

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात कार सवारों ने दो दोस्तों को अगवा कर लिया। कार सवार ने अगवा करने के बाद मारपीट के बाद आरोपी दोनों दोस्तों को नोएडा में फेंककर फरार हो गए। पुलिस और गायब दोस्तों के परिजन रातभर दोनों युवकों को तलाशते रहे लेकिन बुधवार सुबह दोनों वापस लौट आए।

मामला थाना विजयनगर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर बहरामपुर निवासी अनुज ऑटो चालक का है। बता दें कि पड़ोस में रहने वाला अनुज का दोस्त बलदेव मजदूरी करता है। दोनों शादीशुदा हैं। अनुज के मौसा प्रमोद शर्मा ने बताया कि कल सात जुलाई को अनुज के मामा की शादी है।

उसे नोएडा के परी चौक से अलीगढ़ के लिए बस लेनी थी और इसके बाद दूसरी बस से हाथरस जाना था। अनुज की मम्मी और भाई के अलावा उसके बीवी बच्चे मामा के घर हाथरस जा चुके हैं, जबकि अनुज भी मंगलवार रात करीब 12 बजे उनसे 15 हजार रुपये लेकर हाथरस के लिए निकला था।

प्रदीप शर्मा ने बताया कि जैसे ही वह गांव अकबरपुर बहरामपुर अंडरब्रिज की पुलिया के नीचे पहुंचे तो रास्ते से निकलने को लेकर कार सवार युवकों से मारपीट हो गई। इस दौरान दीपक वहां से भागकर थोड़ी दूरी पर खड़ा हो गया, जबकि कार सवारों ने अनुज और बलदेव के साथ मारपीट करते हुए उन्हें कार में अगवा कर लिया।

अपहरण के बाद दीपक ने कार की नंबर प्लेट की फोटो खींचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को रात में ही धर दबोचा। बुधवार सुबह अनुज और बलदेव ने परिजनों को फोन कर खुद को नोएडा में बताया। इसके बाद दोनों घर लौट आए।

मामले को थाना विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि रोडरेज के बाद कार सवार लोग अनुज और बलदेव को जल निगम चौकी लेकर आए थे। पुलिसकर्मी न मिलने पर वह उन्हें वहीं छोड़ गए। इसके बाद अनुज और बलदेव हाथरस चले गए। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही हैं।

पढ़ें-मुरादाबाद : फेसबुकिया दोस्त के साथ भागी किशोरी, मां ने लिखाया अपहरण का मुकदमा

संबंधित समाचार