अयोध्या: नहीं मिले डीएम, व्यापारियों ने एआरओ को ज्ञापन सौंप वादा खिलाफी का लगाया आरोप
अयोध्या। हरिद्वारी बाजार से राम जन्मभूमि मार्ग के चौड़ीकरण करण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए गए वादे को याद दिलाने अयोध्या के व्यापारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के न मिलने पर उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एआरओ भान सिंह को सौंपा। यहां पहुंचे व्यापारियों ने सीधा आरोप लगाया कि पूर्व में किए गए …
अयोध्या। हरिद्वारी बाजार से राम जन्मभूमि मार्ग के चौड़ीकरण करण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए गए वादे को याद दिलाने अयोध्या के व्यापारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के न मिलने पर उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एआरओ भान सिंह को सौंपा। यहां पहुंचे व्यापारियों ने सीधा आरोप लगाया कि पूर्व में किए गए सभी वादों से प्रशासन मुकर रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि वे लोग हरिद्वारी बाजार से श्रीराम जन्मभूमि मार्ग पर दोनों पटरियों पर रहने वाले स्थानीय व्यवसाई है। चौड़ीकरण योजना में दुकान का कुछ भाग आने के कारण तोड़ दिया जा रहा है। आरोप है कि बचे हुए भाग पर अपनी इच्छा से क्षतिग्रस्त हिस्सा का पुनर्निर्माण कराना चाहते हैं, जिसकी मौखिक सहमति हमें प्रशासन के समक्ष मंदिर प्रशासन द्वारा दी गई थी, लेकिन अब की स्थितियों में मंदिर प्रशासन द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। नई शर्तों पर समझौता किए जाने पर बाध्य किया जा रहा है।
अयोध्या व्यापार मंडल अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता नंदू ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व के समन्वय बैठक में आश्वासन मिला था कि दुकान के पीछे खाली जमीन पर हमें कब्जा दिलाया जाएगा, जिसमें अभी तक कोई भौतिक प्रगति नहीं हुई है।
प्रशासन द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया था कि विस्थापित होने वाले दुकानदार उसी क्षेत्र में जैसे राज द्धार पार्क गेट पर, हरिश्चंद्र मार्केट में सुलभ कांप्लेक्स के पास, राम गुलेला तिराहे व सुग्रीव किला मार्ग पर आदि जगहों पर समायोजित किए जायेगें अब टेढ़ी बाजार चौराहे आदि पर बन रहे कांप्लेक्स में समायोजन की बात की जा रही है। जहां किसी भी तरह के व्यापार की संभावना नहीं है। ज्ञापन देने वालों में राम कुमार, मोहित, मुकेश कुमार,रतन गुहा, गणेश देवानन्द, नितेश कुमार समेत तमाम प्रभावित व्यापारी शामिल रहे।
पढ़ें-एलन मस्क को कंपनी की टॉप एग्जिक्यूटिव से दो जुड़वा बच्चे, कोर्ट में खुलासा
