मथुरा: दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की रूप रेखा को अन्तिम रूप देने के लिए वृंदावन में हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। वृन्दावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में होने जा रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की रूप रेखा को अन्तिम रूप देने के लिए वृंदावन में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज वोरा विधायक ने बताया कि आगामी 23-24 जुलाई को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में देश विदेश …

मथुरा, अमृत विचार। वृन्दावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में होने जा रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की रूप रेखा को अन्तिम रूप देने के लिए वृंदावन में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज वोरा विधायक ने बताया कि आगामी 23-24 जुलाई को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में देश विदेश से डेलीगेट्स आएंगे। इस दौरान मंत्री वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा भी करेंगे।

कार्यक्रम स्थल के आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक होटलो में सभी सुविधाओं से परिपूर्ण 400 कमरों की बुकिंग की गई है। इसमें 25 विधायक, 12 सांसद और आधा दर्जन से अधिक मंत्रियो समेत समाज के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान लोग भी शिरकत करेंगे। बैठक में भाजपा नेता रविकांत गोयल, आईवीएफ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: लोक निर्माण मंत्री ने 100 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण

 

संबंधित समाचार