लखनऊ: वेल्थ मंत्रा के संचालकों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज, डॉक्टर दंपती से ठगे 46 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग फर्म वेल्थ मंत्रा संचालकों ने डॉक्टर दंपती के डीमैट अकाउंट में जमा 46 लाख रुपये के शेयर हड़प लिए। यह आरोप लगाते हुए डॉक्टर दंपति ने फर्म संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। वेल्थ मंत्रा निदेशक संजीव के खिलाफ पहले से ही कई और मुकदमे …

लखनऊ। विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग फर्म वेल्थ मंत्रा संचालकों ने डॉक्टर दंपती के डीमैट अकाउंट में जमा 46 लाख रुपये के शेयर हड़प लिए। यह आरोप लगाते हुए डॉक्टर दंपति ने फर्म संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। वेल्थ मंत्रा निदेशक संजीव के खिलाफ पहले से ही कई और मुकदमे दर्ज हैं।

उधमसिंह नगर निवासी डॉ. संतोष कुमार ने पत्नी डॉ. प्रतिमा खन्ना के साथ विभूतिखंड स्थित वेल्थ मंत्रा में डीमैट अकाउंट खुलवाया था। वेल्थ मंत्रा का संचालन संजीव अग्रवाल, सुनीता, तौसीफ अहमद और बीना अग्रवाल करते हैं। संतोष के मुताबिक 21 जून 2011 और 14 दिसंबर 2011 में उन्होंने नेस्ले इण्डिया कम्पनी के करीब 1200 शेयर खरीदे कर डीमैट अकाउंट में जमा किए।

पीड़ित के मुताबिक उनके व पत्नी के नाम से खुले डीमैट अकाउंट को जानकारी के बिना वेल्थ मंत्रा के कर्मचाही संचालित करने लगे। आरोपियों ने बिना जानकारी के शेयर दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के बाद बेच दिए। जिनकी कीमत 46 लाख के करीब है। संतोष के अनुसार उन्हें डीमैट अकाउंट में हुए घपले की जानकारी काफी दिनों बाद हुई।

संजीव से पूछताछ करने पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच संतोष को वेल्थ मंत्रा निदेशकों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली। डॉण् संतोष ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और सेबी में इस बात की शिकायत की। जांच किए जाने पर आरोप सही पाए गए।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, वृद्ध दंपती की मौत, बेटी व एक अन्य घायल

संबंधित समाचार