उन्नाव : खाद की दुकान चलाने वाला निकला नकली नोट का कारोबारी
उन्नाव, अमृत विचार। नकली नोट के साथ पकड़ा गया आरोपी खाद बीज की दुकान चलाता है। हिसार पुलिस ने जब छापा मारा तो इस बात का खुलासा हुआ। उसके पिता की आरा मशीन है। युवक के पास से 2.56 लाख के नकली नोट बरामद होने पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि वह इतना …
उन्नाव, अमृत विचार। नकली नोट के साथ पकड़ा गया आरोपी खाद बीज की दुकान चलाता है। हिसार पुलिस ने जब छापा मारा तो इस बात का खुलासा हुआ। उसके पिता की आरा मशीन है। युवक के पास से 2.56 लाख के नकली नोट बरामद होने पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि वह इतना शातिर है।
नवाबगंज के मोहल्ला पछियांव निवासी रविकांत उर्फ रवि लंबे से समय से नकली नोट के कारोबार में संलिप्त था। मंगलवार की देर शाम हरियाणा प्रांत की हिसार पुलिस ने दो हजार की नकली नोटों के साथ रवि को नागौरी गेट राजगुरु मार्केट के पास से गिरफ्तार किया था। रवि की पछियांव मोहल्ले के मद्दूखेड़ा रोड पर खाद बीज की दुकान व मकान है। बीज की दुकान पर नकली नोट देने पर उसका एक ग्राहक से विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें –पीलीभीत: नकली नोट छापने वाले को नहीं मिली जमानत
