अयोध्या: घर से स्कूल जाने के लिये निकला शिक्षक हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/पूराबाजार। गुरुवार को सुबह घर से विद्यालय जाने के लिए निकला शिक्षक न तो विद्यालय पहुंचा और न ही घर लौटा। शिक्षक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रहस्यमय ढंग से लापता शिक्षक की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है। देर शाम तक कोई जानकारी न होने पर …

अयोध्या/पूराबाजार। गुरुवार को सुबह घर से विद्यालय जाने के लिए निकला शिक्षक न तो विद्यालय पहुंचा और न ही घर लौटा। शिक्षक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रहस्यमय ढंग से लापता शिक्षक की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है। देर शाम तक कोई जानकारी न होने पर परिवार में लोग तरह तरह की आशंकाओं से परेशान हैं।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बबुआपुर मे कार्यरत शिक्षक मनोज यादव गुरुवार को करीब 7:30 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकले। बताया जाता है कि शिक्षक न तो विद्यालय पहुंचा और ना ही वापस घर आया। पत्नी संगम यादव ने मोबाइल पर काल की तो वह स्विच ऑफ मिला।

पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष महाराजगंज दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है खोजबीन जारी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही शिक्षक को खोज लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-मेरठ: गैंगस्टर व भू माफिया यशपाल तोमर की करोड़ों की कोठी पुलिस ने की जब्त

संबंधित समाचार