बरेली: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सत्यापन में 21,317 आवेदन निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आवेदन करने में गड़बड़ी होने पर वर्ष 2021-22 में पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 27,795 छात्र-छात्राओं को ही लाभ मिल सका है। उन्हें 24 करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। जबकि 21,317 छात्र-छात्राओं के फार्म निरस्त कर दिए गए थे। पैसे के अभाव में किसी …

बरेली, अमृत विचार। आवेदन करने में गड़बड़ी होने पर वर्ष 2021-22 में पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 27,795 छात्र-छात्राओं को ही लाभ मिल सका है। उन्हें 24 करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। जबकि 21,317 छात्र-छात्राओं के फार्म निरस्त कर दिए गए थे। पैसे के अभाव में किसी छात्र-छात्रा की पढ़ाई न रुके। इसके लिए सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है।

यह राशि सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में जाती है। हालांकि, मौजूदा समय में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में इस बार छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पिछड़ा वर्ग के 49,112 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान करीब 21 हजार 317 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में 27 हजार 795 आवेदक पात्र मिले।

यह आवेदन शिक्षा सत्र वर्ष 2021-22 में किए गए थे। जिसमें से अब तक 27 हजार 795 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति 8 करोड़ 24 लाख व शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में 24 करोड़ 74 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि वर्ष 2022-23 की समय सारिणी जारी कर दी गई है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सावन महीने के शुरू होने से पहले परशुराम सेना ने साफ सफाई को लेकर की कई मांगे

संबंधित समाचार