लखनऊ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा….जानें क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । गुडम्बा थानाक्षेत्र उस वक्त चर्चा का विषय बन गया। जब एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुडम्बा थानाक्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी कमलेश सिंह मौर्या इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में …

लखनऊ । गुडम्बा थानाक्षेत्र उस वक्त चर्चा का विषय बन गया। जब एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुडम्बा थानाक्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी कमलेश सिंह मौर्या इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के टीचर है। वह पत्नी किरण मौर्या (36) बेटी शुभी और आकांक्षा के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पत्नी किरण मौर्या ने घर के पहली मंजिल पर बने बाहरी कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हालांकि पुलिस को मृतका के पास को भी सुसाइट नोट नहीं मिला है। इस सम्बन्ध में गुडम्बा थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक का प्रतापगढ़ का है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अभी तक किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : संदिग्ध हालत में किसान ने लगाया फंदा… जानें क्या थी वजह

संबंधित समाचार