बरेली: घर-घर जाकर डाकिया करेंगे वाहनों का बीमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डाक विभाग लगातार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। लोगों तक बेहतर सेवा देने के साथ बैंक से ज्यादा सुविधा देना शुरू कर दिया है। डाक विभाग ने जनपद में एक नई सुविधा की शुरुआत की है। जिसमें घर पर ही बाइक, चार पहिया समेत अन्य वाहनों का बीमा करने की …

बरेली, अमृत विचार। डाक विभाग लगातार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। लोगों तक बेहतर सेवा देने के साथ बैंक से ज्यादा सुविधा देना शुरू कर दिया है। डाक विभाग ने जनपद में एक नई सुविधा की शुरुआत की है। जिसमें घर पर ही बाइक, चार पहिया समेत अन्य वाहनों का बीमा करने की सुविधा दी गई है। बरेली व पीलीभीत मंडल में डाक विभाग की ओर से वाहन बीमा के लिए डाकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके बाद डाकिया पेपरलेस बीमा करेंगे। कुछ डाकियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया गया था , जो चुनिंदा क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

डाकिया को फोन करने पर डाकिया ग्राहक के घर पहुंचेगा और वाहन की आरसी के साथ ही मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी, नामिनी का विवरण तथा स्मार्ट फोन से वाहन का फोटो लेकर बीमा कर देगा। अगर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता नहीं है तो डाकिया नगद भुगतान लेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए विशेष अभियान चलाकर आमजन को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है।

वाहन बीमा की सुविधा प्रधान डाकघर, उप डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघर से भी ली जा सकती है। इसके साथ ही अगर ग्राहक डाकघर तक पहुंचने में असमर्थ है तो डाकिया के पर्सनल नंबर या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेवा के टोल फ्री-नंबर 155299 पर कॉल करके डाकिया को घर बुला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सावन महीने के शुरू होने से पहले परशुराम सेना ने साफ सफाई को लेकर की कई मांगे

संबंधित समाचार