बरेली: बोर्ड परीक्षा में फेल विद्यार्थी 25 तक कंपार्टमेंट के लिए कर सकेंगे आवेदन
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में फेल हुए परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र 10 से 25 जुलाई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में फेल हुए परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र 10 से 25 जुलाई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10 वीं के छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक विषय और कंपार्टमेंट के लिए दो विषयों में से किसी एक की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए प्रधानाचार्य छात्र का रोल नंबर व परीक्षाओं में शामिल होने वाले विषय को 25 जुलाई तक विद्यालय की यूजर आईडी व पासवर्ड से ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे । साथ ही जिन छात्रों ने हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में सफलता नहीं हासिल की है। उनके लिए प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियों की सूचना बाद में दी जाएगी।
इस बार इंटर की परीक्षा में 38956 में से 33616 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। हाईस्कूल में 42957 में से 38029 परीक्षार्थी सफल हुए थे। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि शासन के निर्देश से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में छात्रों के समुचित मार्गदर्शन के लिए भी विशेष रूप से कहा गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: घर-घर जाकर डाकिया करेंगे वाहनों का बीमा
