बहराइच : आम लोगों की समस्या लेकर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
बहराइच, अमृत विचार । शहर के बंजारी मोड़ स्थित होटल में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के बहराइच और श्रावस्ती के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी नगर पालिका चुनाव लडने और जीत दर्ज करने का टिप्स पदाधिकारियों को दिया गया। शहर के बंजारी मोड़ स्थित होटल में गुरुवार को आम आदमी पार्टी की ओर …
बहराइच, अमृत विचार । शहर के बंजारी मोड़ स्थित होटल में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के बहराइच और श्रावस्ती के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी नगर पालिका चुनाव लडने और जीत दर्ज करने का टिप्स पदाधिकारियों को दिया गया।
शहर के बंजारी मोड़ स्थित होटल में गुरुवार को आम आदमी पार्टी की ओर बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी इजमा जहीर रहीं। उन्होंने दोनों जनपद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी एक क्रांति रूप में देश में उभरी है। उन्होंने कहा कि जनपद में अस्पताल, व्यापार समेत कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं के दम पर चुनाव लडा जायेगा। इज्मा जहीर ने कहा कि इस बार चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमारी रस्तोगी, दीपक श्रीवास्तव, रजत चौरसिया, प्रदीप सिंह, अतिकुर्रहमान,नफीस खान, गजनफर जाफरी, अंकित तिवारी,तौहीद आलम तनवीर अफसर,मोनू,शोएब,ओसामा खान,निर्मल सिंह,रमेश मौर्या,उस्मानी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –दिल्ली वासियों को चोर कहने के लिए माफी मांगें उपराज्यपाल : आम आदमी पार्टी
