शाहजहांपुर: फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,सेरामऊ दक्षिणी। फंदे पर लटक कर एक युवक ने जान दे दी। उसका शव गांव के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गांव कपास खिरिया निवासी 22 वर्षीय अमित रात में किसी समय घर से …

अमृत विचार,सेरामऊ दक्षिणी। फंदे पर लटक कर एक युवक ने जान दे दी। उसका शव गांव के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गांव कपास खिरिया निवासी 22 वर्षीय अमित रात में किसी समय घर से निकला और गांव के पास कुछ दूरी पर खड़े नीम के पेड़ पर गले में रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया।

सुबह लोग जागे तो देखा कि नीम के पेड़ पर अमित फंदे पर लटक रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, फिर भी आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार