बरेली: पति की कोविड रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत जनपद जहानाबाद के कटरा बाजार की वर्षा के पति अवधेश कुमार कोरोना की दूसरी लहर में बीमार हो गए थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी मेडिकल कालेज ले गए थे। जहां 21 अप्रैल को …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत जनपद जहानाबाद के कटरा बाजार की वर्षा के पति अवधेश कुमार कोरोना की दूसरी लहर में बीमार हो गए थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी मेडिकल कालेज ले गए थे। जहां 21 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी।

वर्षा ने जब सरकारी मदद के लिए आवेदन किया तो पीलीभीत सीएमओ कार्यालय ने फाइल वापस कर दी और कहा कि उनके पति की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं है। वर्षा प्राइवेट अस्पताल पहुंचीं। कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने की मांग की। अस्पताल प्रबंधन ने रिपोर्ट तो दे दी लेकिन पुराना केस होने की वजह से पोर्टल पर दर्ज करने से इनकार कर दिया।

उधर, पीलीभीत सीएमओ कार्यालय बिना पोर्टल की रिपोर्ट के आवेदन को मानने को तैयार नहीं है। गुरुवार को वर्षा ने सीएमओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। पति की रिपोर्ट कोविड पोर्टल पर अपलोड कराने की मांग की।

भाई बहन समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित
बरेली। कोरोना के मामले एक बार फिर से सामने आने लगे हैं। गुरुवार को जिले में भाई-बहन समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। तीनों होम आइसोलेशन में हैं। सिविल लाइंस के रहने वाले भाई-बहन निजी कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले दोनों को हल्का बुखार आया तो प्राइवेट लैब में जांच कराई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोविड सर्विलांस अधिकारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि दोनों संक्रमित भाई-बहन होम आइसोलेशन में हैं। कटरा चांद खां का एक युवक गाजियाबाद में काम करता है। बीते दिनों घर आने पर उसे बुखार आया। जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दिल्ली-बरेली पैसेंजर में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए दो यात्री

संबंधित समाचार