Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, मारी गई दो गोलियां
टोक्यो। जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया है। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और …
टोक्यो। जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया है। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।

डॉक्टरों ने शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। आबे की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। आबे को शुक्रवार सुबह नारा शहर में उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था।
जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था। जापान में फिलहाल सुबह से हलचल है और लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Shinzo Abe Shoot: शिंजो आबे पर हमले का वीडियो वायरल, भाषण देते वक्त मारी गई गोली
