बिजनौर: ट्रक-बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। अस्पताल में रिश्तेदार को नाश्ता देने जा रहे पिता-पुत्री की बाइक में ट्रक से टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

बिजनौर, अमृत विचार। अस्पताल में रिश्तेदार को नाश्ता देने जा रहे पिता-पुत्री की बाइक में ट्रक से टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने रेशमा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

शुक्रवार सुबह बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर नोबाद उर्फ चंदूपुरा निवासी अलीमुद्दीन पुत्री रेशमा 22 वर्ष पत्नी वाजिद निवासी किरतपुर के साथ बाइक से रेशमा की जेठानी जो बिजनौर मेरठ मार्ग पर निजी अस्पताल में भर्ती है, को नाश्ता देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह बिजनौर से कुछ दूर आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे अलीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रेशमा को बिजनौर में भर्ती कराते हुए अलीमुद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रेशमा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रेशमा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: अरुणोदय धर्मशाला में वृद्धजन सम्मान से नवाजे गए समाजसेवी, निर्धन विद्यार्थियों मिले छात्रवृत्ति के चेक

संबंधित समाचार