लखनऊ : लकड़ी की सप्लाई के लिए हड़पे लाखों रुपये, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । जानकीपुरम कोतवाली में आरा मशीन संचालक ने गुजरात के व्यापारी के खिलाफ सवा तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि व्यापारी ने लकड़ी की सप्लाई करने के नाम पर रुपये लिए थे। बता दें कि जानकीपुरम थानाक्षेत्र के मोहल्ला फरीदीनगर निवासी देव नारायण …

लखनऊ । जानकीपुरम कोतवाली में आरा मशीन संचालक ने गुजरात के व्यापारी के खिलाफ सवा तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि व्यापारी ने लकड़ी की सप्लाई करने के नाम पर रुपये लिए थे।

बता दें कि जानकीपुरम थानाक्षेत्र के मोहल्ला फरीदीनगर निवासी देव नारायण मिश्रा का शुभम टिम्बर स्टोर है और उसी में उनकी आरा मशीन लगी है। पीड़ित ने बताया कि कुछ महीने पहले एक जालसाज ने उन्हें कॉल कर अपनी पहचान संजय तिवारी के रूप में की थी। उसने गुजरात से नीम की लकड़ी कम दर पर मंगवाने का दावा किया था।

पीड़ित ने बताया कि कॉल पर बातचीत के बाद वह झांसे में आ गया और छह लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। इस एवज में पीड़ित ने सवा तीन लाख रूपये जालसाज के बताए गए खाते में पेशगी के रुप में ट्रांसफर कर दिए थे। बता दें कि रुपये भेजने के बाद 10 दिन में सप्लाई आनी थी।

पीड़ित ने बताया कि निर्धारित सीमा पर लकड़ी नहीं आई तब उसने जालसाज से फोन पर सम्पर्क किया तो वह गालियां देने लगा। इस पर रुपये लौटने के लिए भी उसने मना कर दिया। पीड़ित जालसाज के बारे में जानकारी एकत्र की तो पता कि बिहार राज्य के दरभंगा निवासी प्रशांत कुमार से भी इस तरह की ठगी की गई थी।

इसके बाद पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में तहरीर देते हुए जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में जानकीपुरम थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: जालसाजों ने हेड कांस्टेबल समेत दो से ठगे 10 लाख रुपये, केस दर्ज

संबंधित समाचार