समीक्षा बैठक में बोले जितिन प्रसाद- तय समय में पूरा कराएं सड़क निर्माण कार्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ तय समय में काम पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में 50 करोड़ रुपए से अधिक की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ तय समय में काम पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में 50 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के कार्यों को ईपीसी पद्धति से कराने को लेकर चर्चा की गई। ईपीसी पद्धति से कार्यों को कराए जाने से लागत में कमी और तय समय में कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी।
समीक्षा बैठक में सड़क निर्माण कार्य समाप्त होने के अगले 5 वर्षों तक भुगतान आधारित मरम्मत की व्यवस्था की नीति बनाने (आउटपुट परफार्मेन्स बेस्ड मेन्टीनेन्स कान्ट्रैक्ट) साथ ही पूर्व में बनीं सड़कों को भी पांच साल तक मेंटेनेंस करने के लिए नीति पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के 18 ब्लॉकों का चयन करने पर विचार विमर्श किया गया।
समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, प्रमुख अभियंता (विकास) विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार गुप्ता,प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क एस पी सिंघल,मुख्य अभियंता संजय श्रीवास्तव,एमडी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम, एमडी उत्तर प्रदेश सेतु निगम समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-सड़क हादसे 2025 तक आधे और 2030 तक शून्य कर देंगे : लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद
