बहराइच: ट्रक के नीचे दबे चालक की इलाज के दौरान मौत
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में मदन कोठी गांव के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। देर रात को उसकी मौत हो गई। फखरपुर थाना क्षेत्र के बहराइच लखनऊ राज मार्ग पर ग्राम मदन कोठी के पास ट्रक नम्बर यूपी 78 एटी 4011 अनियंत्रित होकर …
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में मदन कोठी गांव के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। देर रात को उसकी मौत हो गई।
फखरपुर थाना क्षेत्र के बहराइच लखनऊ राज मार्ग पर ग्राम मदन कोठी के पास ट्रक नम्बर यूपी 78 एटी 4011 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। ट्रक चालक दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में ही फसा हुआ है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकलवाया। घायल ट्रक ड्राइवर विनोद उम्र 38 वर्ष निवासी जनपद सीतापुर को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में चालक की मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चालक के परिवार के लोग बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। मालूम हो कि ट्रक लोहे का एंगल लेकर लखनऊ से बहराइच आ रहा था। ट्रक मालिक को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है।
पढ़ें-चित्रकूट: सीएम योगी ने किया ऐलान, मृतकों के घरवालों को मिलेगा 2 लाख रुपये मुआवजा
