लखनऊ: राजधानी में बुलंद हुए टप्पेबाजों के हौसले, दुकान में रखी नकदी और मोबाइल लेकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थानाक्षेत्र में परचून दुकानदार से एक्टिवा सवार दो युवकों ने टप्पेबाज़ी की है। टप्पेबाज दुकान में रखी 14 हजार की नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जिनका पीछा दुकान में बैठे युवक ने कुछ दूर तक किया। रुपये और मोबाइल लौटाने के लिए टप्पेबाज दुकानदार को अलग-अलग लोकेशन पर बुलाकर …

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थानाक्षेत्र में परचून दुकानदार से एक्टिवा सवार दो युवकों ने टप्पेबाज़ी की है। टप्पेबाज दुकान में रखी 14 हजार की नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जिनका पीछा दुकान में बैठे युवक ने कुछ दूर तक किया।

रुपये और मोबाइल लौटाने के लिए टप्पेबाज दुकानदार को अलग-अलग लोकेशन पर बुलाकर दौड़ते रहे। थक हार कर पीड़ित ने देर रात दुबग्गा कोतवाली में इस पूरी घटना की तहरीर दी। यह पूरा मामला दुबग्गा कोतवाली के बरावन खुर्द गांव का है।

पढ़ें-अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में बाल-बाल बचे तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह

संबंधित समाचार