अयोध्या: परिषदीय स्कूलों की सूरत-सीरत बदलने के लिये तय हुआ प्लान
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों की सूरत और सीरत बदलने के लिए शासन ने सभी जिलों को दस बिंदुओं पर एक कार्ययोजना जारी की है। जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि निर्देश मिले हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित …
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों की सूरत और सीरत बदलने के लिए शासन ने सभी जिलों को दस बिंदुओं पर एक कार्ययोजना जारी की है। जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि निर्देश मिले हैं।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित बिंदुओं पर कार्य के लिए कहा गया है, जिसमें बीईओ को अपने विद्यालयों का रिपोर्ट कार्ड रखना, अनुपस्थित शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, कर्मचारियों पर कार्रवाई व शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय समय बाद ही कार्यालय बुलाना शामिल है। सभी शिक्षकों को फोटो आईडी कार्ड गले में पहनना अनिवार्य किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य व गृह कार्य दिया जायेगा। इसके अलावा बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी भी दी जायेगी।
1794 सरकारी विद्यालयों का होगा कायाकल्प
इधर, अयोध्या मंडल के सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार के ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत मंडल के 9645 सरकारी स्कूलों को कान्वेंट के तर्ज पर विकसित करेगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।योजना के तहत अयोध्या के 1794, सुल्तानपुर के 2064, अंबेडकरनगर के 1582, बाराबंकी के 2636 और अमेठी के 1570 यानी मंडल के 9645 सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सरकारी स्कूलों को कॉन्वेंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बरेली: परिषदीय स्कूलों में पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज
