अयोध्या : पड़ोसी के घर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमानीगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसवां गांव में 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के मकान की दूसरी मंजिल की छत में लगी सरिया में रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

अमानीगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसवां गांव में 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के मकान की दूसरी मंजिल की छत में लगी सरिया में रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

ग्राम पंचायत परसवां पूरे बहरेलियन निवासी खदेरू यादव का 24 वर्षीय बेटा विजय बहादुर यादव बीते 7 जुलाई की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था। 8 जुलाई को सुबह पड़ोसी जगन्नाथ यादव की बेटी बच्ची ने खदेरू के परिवारी जनों को आकर बताया कि विजय बहादुर हमारे घर के पीछे दीवार में लगी लोहे की सरिया में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ है।

मामले में युवक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे के मोबाइल नम्बर से 8 जुलाई की रात 2 बजकर 15 मिनट पर एक नंबर पर कॉल गई थी। विजय बहादुर का मोबाइल फोन भी पड़ोसी जगन्नाथ के घर में चारपाई के बगल मिला है। पुलिस को भी जगन्नाथ के घर में छानबीन के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –जामिया यूजीसी से पैसा लेने के लिए अदालत की ढाल नहीं ले सकता : उच्च न्यायालय

संबंधित समाचार