यूके को पसंद है सहारनपुर का रामकेला आम, 400 क्विंटल की खेप जाएगी लंदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की आम की मशहूर प्रजाति रामकेला ग्रेट ब्रिटेन में भी लोगाें की जुबान पर राज करती है। रामकेला आम को अचार और चटनी के रूप में बेहद पसंद किया जाता है, नतीजतन मांग के मुतरबिक रामकेला आम की 400 क्विंटल की खेप लंदन भेजी जा रही है। सहारनपुर के फल …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की आम की मशहूर प्रजाति रामकेला ग्रेट ब्रिटेन में भी लोगाें की जुबान पर राज करती है। रामकेला आम को अचार और चटनी के रूप में बेहद पसंद किया जाता है, नतीजतन मांग के मुतरबिक रामकेला आम की 400 क्विंटल की खेप लंदन भेजी जा रही है। सहारनपुर के फल निर्यातक तबजील अहमद ने शनिवार को बताया कि सहारनपुर का आम यूरोप में बेहद पसंद किया जाता है।

इसकी अत्यधिक मांग को देखते हुए रविवार को 400 क्विंटल रामकेला आम की पहली खेप लंदन के लिए रवाना होगी। सहारनपुर मंडी स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रसंस्कृत होकर कई प्रजातियों का आम विदेशों को निर्यात होता है। सहारनपुर मंडी समिति के सचिव अशोक गुप्ता और उपनिदेशक रिंकी जायसवाल ने बताया कि विदेश में सहारनपुर के आम दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अल्फांसो, केसर, फजली आदि की बहुत मांग है। उन्होंने बताया कि 2018 में 19,471 किग्रा रामकेला आम का निर्यात हुआ था।

इस बार अभी तक 5708 किग्रा रामकेला आम निर्यात हो चुका है। मैंगो पैक हाउस के प्रभारी जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि जल्द ही दशहरी, लंगड़ा और चौसा आम भी मैंगो हाउस में प्रक्रिया पूरी होने के लिए रखा जाएगा। इसे प्रसंस्कृत होने के बाद यूरोपीय देशों को निर्यात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चौपाल से पूर्व ग्रामवासियों ने लल्लू सिंह का किया स्वागत, सांसद ने योजनाओं का किया बखान

संबंधित समाचार