लखनऊ : रफ्तार के लिए टोकना युवक पर पड़ा भारी…जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । तालकटोरा कोतवाली में एक युवक ने दबंग के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उसके मोहल्ले का लकी अवस्थी गली-कूचें में तेज रफ्तार से बाइक चलाता है। जिससे बच्चों को चोट लगने का भय बना रहता है। इस वजह से उन्होंने लकी को …

लखनऊ । तालकटोरा कोतवाली में एक युवक ने दबंग के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उसके मोहल्ले का लकी अवस्थी गली-कूचें में तेज रफ्तार से बाइक चलाता है। जिससे बच्चों को चोट लगने का भय बना रहता है। इस वजह से उन्होंने लकी को गली से बाइक निकालने को मना किया था।

बता दें कि तालकटोरा थानाक्षेत्र के राजाजीपुरम सेक्टर सी निवासी राजन मिश्रा शुक्रवार की रात घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली लकी तेज रफ्तार से बाइक लेकर उनके बगल से निकला। इस पर पीड़ित ने आवाज देकर उसे रोक लिया और बाइक धीमे चलाने की हिदायत दी। आरोप है कि इस बात पर लकी गलियां देने लगा और धमकी देकर वहां से चला गया।

पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद लकी के साथ अंश अवस्थी, शुभम कनौजिया व तीन अन्य लोग उसके पास पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने हमला बोल दिया। पीड़ित का कहना है कि दबंगों ने उस पर तबाड़तोड़ लाठियां बरसांई। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले। इस सम्बन्ध में तालकटोरा थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजन मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने लकी समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सिपाहियों ने ग्रामीणों से की मारपीट, इंस्पेक्टर हो गए खामोश

संबंधित समाचार