मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने पहले किया निकाह, फिर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा नगर के एक युवक ने उत्तराखंड की एक युवती को फ़ेसबुक अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और ईद की दावत के बहाने होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। फिर कानूनी कार्रवाई से बचने के लिये निकाह कर लिया । इस बारे में उत्तराखंड के थाना कुंडा …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा नगर के एक युवक ने उत्तराखंड की एक युवती को फ़ेसबुक अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और ईद की दावत के बहाने होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। फिर कानूनी कार्रवाई से बचने के लिये निकाह कर लिया । इस बारे में उत्तराखंड के थाना कुंडा क्षेत्र की एक युवती ने ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला कुरैशीयान निवासी जुनेद पुत्र महबूब के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।

  • उत्तराखंड की युवती को फ़ेसबुक प्रेम जाल में फंसाया
  • कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दिया तलाक

जिसमें युवती ने जुनेद पर आरोप लगाया है कि उसने उससे फ़ेसबुक पर दोस्ती की और 18 जुलाई 2015 को उसे ईद मिलने के बहाने उसे एक होटल में दावत के बहाने ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । विरोध करने पर उसने निकाह का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया । 10 नवंबर 2021 को फिर दुष्कर्म करने पर उसने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी तो उसने कुछ लोगों की मौजूदगी में उससे निकाह कर लिया , लेकिन उसे साथ लेकर नहीं गया।

जब उसके परिजनों ने उसे साथ रखने पर जोर दिया तो आरोप है कि जुनेद ने क्रेटा कार और 20 लाख रुपये की मांग की । मांग पूरी न करने पर उसने पहले फेसबुक पर उसके साथ गाली गलौज की, फिर उसे फिर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया । कुंडा पुलिस ने आरोपी जुनेद के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ईद-उल-अजहा आज, ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी नमाज

संबंधित समाचार