लखनऊ : बढ़ी कोरोना की रफ्तार, राजधानी में मिले 70 नए पॉजिटिव मरीज
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में शनिवार को 70 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 34 पुरूष व 36 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 98 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना को हराने वाले सभी मरीज होम आईसोलेशन में थे। वहीं राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 479 है। शनिवार को संक्रमित मरीजों में …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में शनिवार को 70 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 34 पुरूष व 36 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 98 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना को हराने वाले सभी मरीज होम आईसोलेशन में थे। वहीं राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 479 है।
शनिवार को संक्रमित मरीजों में सबसे ज्यादा चिनहट से 13 मरीज मिले हैं। वहीं, अलीगंज से 11, आलमबाग और इन्दिरानगर से 7-7 लाेगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा सरोजनीनगर व सिल्वर जुबली से 5-5, ऐशबाग , एन.के. रोड,रेडक्रास,टूडियांगज से 3-3,बी.के.टी. और गोसाईगंज से 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 18 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
