बरेली: 11 केवी की लाइन टूटकर घर में गिरी, पांच लोगों को लगा करंट
अमृत विचार, बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से लोगों को पहले से ही परेशानी हो रही है। वहीं अब जर्जर लाइन भी उनकी जान खतरे में डाल रही है। भोजीपुरा में 11 केवी की लाइन टूटकर एक घर में गिर गई। इससे परिवार के पांच लोगों को करंट का झटका लग गया। तार …
अमृत विचार, बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से लोगों को पहले से ही परेशानी हो रही है। वहीं अब जर्जर लाइन भी उनकी जान खतरे में डाल रही है। भोजीपुरा में 11 केवी की लाइन टूटकर एक घर में गिर गई। इससे परिवार के पांच लोगों को करंट का झटका लग गया। तार दीवार पर गिरने की वजह से किसी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
बच्चे को भी करंट लगा जिसे गांव के ही एक क्लीनिक पर ले गए, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भोजीपुरा गांव निवासी अनिल गंगवार अपने आठ वर्ष के बेटे अंकुश गंगवार, पत्नी बीनज गंगवार, सास विमला और भाभी मेवावती के साथ घर में बैठे थे। वहां पर सुबह खाना बन रहा था। करीब 7 बजे अचानक से तार टूटकर दीवार पर गिरा। इससे वहां बैठे अंकुश को तेज झटका लग गया। इसके बाद अंकुश को गांव में ही किसी डाक्टर को दिखाया गया। इस मामले में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि इस मामले की उनके पास कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सूदखोर से परेशान युवक ने सल्फास की गोली खाकर की जान देने की कोशिश
