गोरखपुर: मंदिर की रखवाली करने वाली बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, दानपात्र भी उठा ले चोर, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैंट क्षेत्र इलाके के मोहद्दीपुर चार फाटक रोड पर स्थित दुर्गा माता मंदिर की रखवाली करने वाली कैलाशी देवी (80) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर से चेन व कड़ा भी …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैंट क्षेत्र इलाके के मोहद्दीपुर चार फाटक रोड पर स्थित दुर्गा माता मंदिर की रखवाली करने वाली कैलाशी देवी (80) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर से चेन व कड़ा भी गायब है। उनके पास से मंदिर की चाबी लेकर चोर दानपात्र भी उठा ले गए।
हत्या की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।मामले के खुलासे के लिए एसएसपी गोरखपुर ने दो टीम गठन किया है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला मोहद्दीपुर चार फाटक रोड पर एक झोपड़ी में रहती थी और गुटखा पान सुपारी बेचती थी और इसके साथ ही वह मंदिर की रखवाली और साफ-सफाई भी करती थी। महिला मूल रूप से शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया हनुमान मंदिर मल्लाह टोला की रहने वाली थी।
मृतक महिला के पति रामशरण कि पहले ही मौत हो चुकी है। रोड पर टहल रही महिलाओं ने जब वृद्ध महिला को जगाने की कोशिश की तो महिला के साथ अनहोनी होने की जानकारी हुई। मृतक वृद्ध महिला कैलाशी देवी के तीन बेटे और एक बेटी है। जिसमें 3 की शादी हो चुकी है और एक बेटा 20 साल से लापता है।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की हत्या कर लटकाया शव, पांच लोगों के खिलाफ भाई ने दी पुलिस को तहरीर
