लखनऊ: राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, धारा 144 लागू
लखनऊ। राजधानी में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। टीले वाली मस्जिद, ऐशबाग के ईदगाह व बड़े इमामबड़े समेत अन्य मस्जिदों में आज नमाज अदा की गयी है। ईद-उल-अजहा का यह त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम माना जाता है। साथ ही इस पर्व पर …
लखनऊ। राजधानी में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। टीले वाली मस्जिद, ऐशबाग के ईदगाह व बड़े इमामबड़े समेत अन्य मस्जिदों में आज नमाज अदा की गयी है। ईद-उल-अजहा का यह त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम माना जाता है। साथ ही इस पर्व पर कुर्बानी का विशेष महत्व है। रमजान के पवित्र महीने के बाद पड़ने वाले ईद त्योहार के करीब 70 दिन के बकरीद मनाई जाती है।
आज इस त्योहार के मौके पर लोग सुबह-सुबह नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचे और वहां पर नमाज अदा की। यहां देखने वाली खास बात यह रही कि पिछले कुछ दिनों से धार्मिक उन्माद के कारण देश के कुछ हिस्सों में माहौल खराब रहा ,उसके बीच यह त्योहार एक नई उमंग लेकर आया है। मौजूदा समय में व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं,इसी के तहत राजधानी में धारा 144 को लागू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि ईद–उल-अजहा के बाद ही नागपंचमी व अन्य त्योहार मनाये जाने हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुये प्रशासन ने शनिवार को ही कड़े निर्देश जारी कर दिये थे,शहर में धारा 144 लगने के बाद सरकारी इमारातों के पास ड्रोन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस की सख्ती का असर आज सुबह के समय उस वक्त देखने को मिला जब रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इसके अलावा लाउडस्पीकर के लिए भी गाइडलाइन तय की गयी है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिदों में नमाज के साथ मना ईद-उल-अजहा का त्योहार, एक-दूसरे से गले मिलकर दी बकरीद की बधाई
