पीलीभीत: कोरोना हो रहा बेकाबू, सात महिलाओं समेत आठ पॉजिटिव
अमृत विचार, पीलीभीत। रविवार को सात महिलाओं सहित आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें मरौरी क्षेत्र से सबसे अधिक चार महिलाएं सामने आई हैं जबकि अमरिया में दो महिलाएं हैं। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने सभी से संपर्क कर उनसे जानकारी जुटाई है। बीएसएल लैब से जारी रिपोर्ट में रविवार को …
अमृत विचार, पीलीभीत। रविवार को सात महिलाओं सहित आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें मरौरी क्षेत्र से सबसे अधिक चार महिलाएं सामने आई हैं जबकि अमरिया में दो महिलाएं हैं। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने सभी से संपर्क कर उनसे जानकारी जुटाई है।
बीएसएल लैब से जारी रिपोर्ट में रविवार को भी आठ नए मरीज आने से टीम परेशान रही। सीएमओ के आदेश पर टीम ने सभी संक्रमितों से फोन पर जानकारी जुटाई है।
उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया है। रिपोर्ट में अमरिया क्षेत्र के गांव सकोला और भिखारीपुर से एक एक महिला, मरौरी क्षेत्र के गांव बिलगवां, बंजरिया, गौटियां और टाह से एक एक महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ से एक वृद्ध में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद टीम मरीजों से उनकी हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया मरीजों से जानकारी करने के बाद उनको होम आइसोलेट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: मेले में दौड़ा-दौड़ाकर पुलिसकर्मियों की पिटाई, वीडियो वायरल, देखें
