बहराइच: एक हजार लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट पुलिस शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करते हुए एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। जबकि शराब बनाने में लगे लखीमपुर निवासी दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के सोती नाला के पास अवैध शराब निर्माण की सूचना पुलिस को मिल रही थी। …

बहराइच। खैरीघाट पुलिस शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करते हुए एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। जबकि शराब बनाने में लगे लखीमपुर निवासी दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के सोती नाला के पास अवैध शराब निर्माण की सूचना पुलिस को मिल रही थी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में खैरीघाट पुलिस ने छापेमारी की। प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक अशोक कुमार, राहुल सिंह, संजय कुमार, सोनू यादव, अजय यादव, विनीत वर्मा, मनीष यादव की टीम सोती नाला के पास पहुंची। यहां पर पुलिस दो लोगों को कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से प्लास्टिक के गैलन में भरे एक हजार लीटर शराब, 10 क्विंटल लहन बरामद किया गया। पुलिस ने कच्ची शराब का निर्माण कर रहे लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सोमाली निवासी विश्राम पुत्र शिवराम और राकेश कुमार पुत्र पृथ्वीलाल को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 106 लीटर कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार, तीन तहसील क्षेत्रों में चला अभियान

संबंधित समाचार