सावधान! बच्चों को भूलकर भी लंच में न दें यह चीजें, हो सकती हैं कई परेशानियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में बच्चों को आप लंच में मैगी, रेडिमेट केक और बहुत सी ऐसी चीजें दे देते है जिनमें कम मेहनत लगती है। लेकिन क्या आप जानते है आपकी यह हड़बड़ाहट बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर नहीं पता तो हम आपको कुछ ऐसे फूड्सके बारे …

कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में बच्चों को आप लंच में मैगी, रेडिमेट केक और बहुत सी ऐसी चीजें दे देते है जिनमें कम मेहनत लगती है। लेकिन क्या आप जानते है आपकी यह हड़बड़ाहट बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

अगर नहीं पता तो हम आपको कुछ ऐसे फूड्सके बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर जल्दबाजी के कारण लंच बॉक्स में पैक कर के दे दती हैं। आइए जानें है फूड्स के Side Effects के बारे में।

आलू चिप्स

आलू के चिप्स में तेज नमक और बेकार क्वालिटी के तेल का यूज किया जाता है। वहीं इसको ज्यादा खाने से डायबिटीज का खतरा भी रहता है। तो आप बच्चों को लंच में सोच समझकर ही इन्हें पैक करें।

रेडिमेट सैंडविच

आपको बतादें रेडिमेट सैंडविच आप बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करती हैं उनमें कई तरह के नुकसान पाए जाते हैं। इन सैंडविच में घटिया क्वालिटी का मियोनीज और फीलिंग का यूज किया जाता है, जिसमें नाइट्रेस और अतिरिक्त सोडियम जैसे कई प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल होता है। जो सेहत उनकी हेल्थ को पहुंचाते हैं।

केक

केक में ट्रांस फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ट्रांस फैट दिल की बीमारियों की वजह बन सकती है।

पढ़ें-जानें क्यों बोलते हैं बच्चे झूठ, बच्चों को सच बोलने के लिए ऐसे करें मोटिवेट