Sultanpur: जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के अति व्यस्ततम इलाके चौक में सोमवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक भवन से अचानक आग की लपटे उठने लगी। चौक क्षेत्र के पार्किन्सगंज मोहल्ले में ऋषि खन्ना की खन्ना जनरल स्टोर है। सोमवार की सुबह अचानक आग की लपटे उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायर …

 

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के अति व्यस्ततम इलाके चौक में सोमवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक भवन से अचानक आग की लपटे उठने लगी।

चौक क्षेत्र के पार्किन्सगंज मोहल्ले में ऋषि खन्ना की खन्ना जनरल स्टोर है। सोमवार की सुबह अचानक आग की लपटे उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन करने में अग्निषमन विभाग के अधिकारी जुटे हैं।

सुबह का समय होने के कारण यहां भीड़ भाड़ कम रही। अग्निशमन विभाग के सेकंड अफसर गिरिवर प्रसाद ने बताया कि आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट है।

पढ़ें-बरेली: बकरीद पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गुरुद्वारे में फेंकी मांस की थैली, CCTV फुटेज को दिया चकमा

संबंधित समाचार