गरीबी का उन्मूलन कर लोगों को विकास की ओर ले जाना मुख्य उद्देश्य: MLA अनुपमा जायसवाल
बहराइच। भारत विकास परिषद के 59वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैचारिक संगोष्ठी एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन डालमिया स्मृति सदन में किया गया। मुख्य अतिथि सचिदानंद रीजनल सेक्रेटरी संपर्क उत्तर मध्य रीजन- दो और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रही। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का अतिथियों ने शुभारंभ किया। सदर विधायक ने …
बहराइच। भारत विकास परिषद के 59वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैचारिक संगोष्ठी एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन डालमिया स्मृति सदन में किया गया। मुख्य अतिथि सचिदानंद रीजनल सेक्रेटरी संपर्क उत्तर मध्य रीजन- दो और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रही। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का अतिथियों ने शुभारंभ किया।
सदर विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक स्वर्णिम अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जो कि बहुत सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य है।

उन्होंने बताया कि इसका पूर्व उदगम राष्ट्र सेवा ही था। सदर विधायक ने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल में जब प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकों सांसदों की निधि का समर्पण कोरोना राहत कोष में कराया गया उस समय देश को एक संदेश देना था कि हम अपने देश की आपदा के साथ खड़े हैं इसी प्रकार 1962 में सिटीजन काउंसिल की स्थापना हुई जो भारत विकास परिषद के रूप में जानी जाती है।
उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को भारत विकास परिषद की संकल्पना की गई थी जो 10 जुलाई को अस्तित्व में आई, दिव्यांग सहायता के क्षेत्र में भी हैदराबाद, अहमदाबाद, दिल्ली, कोटा ,सलोन जैसे लगभग 13 जगहों पर परिषद द्वारा कृत्रिम अंग बनाकर दिव्यांगों को वितरित किए जाते हैं। इसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
विशेष कार्य किसके द्वारा किया जाता
अनुपमा ने बताया कि भारत विकास परिषद का एक मुख्य उद्देश्य गरीबी का उन्मूलन कर लोगों को विकास की ओर गतिशील बनाना भी है, भारत विकास परिषद समय-समय पर विधिक सहायता भी प्रदान करता है साथ ही वनवासी क्षेत्र में भी विशेष कार्य किसके द्वारा किया जाता है। आपदा हो या अकाल हो सभी अवसर पर इसके सराहनीय कार्य रहे हैं। यह परिषद सदा राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होता है।

विधायक ने कहा कि अनुशासन भारत विकास परिषद के मूल में है परिषद सेवा की गंगा है और संस्कार इसका मंदिर है समर्पण संस्कार की बगिया है जिसमें लोगों के आने पर उनकी महक बढ़ती ही जाती है भारत विकास परिषद के सभी कार्य सराहनीय रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति सिंह ने किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अजय ड्रोलिया, अनिल गोयल, सचिव श्री प्रदीप ड्रोलिया, महिला संयोजक संध्या गोयल, बैजनाथ रस्तोगी, संतराम सिंह, सोनी श्रीवास्तव, मंजू निगम, सुनील श्रीवास्तव, सतीश सिंह, प्रताप जायसवाल, शिवांकर शुक्ला , उद्देश्य सिंह,आयुष जायसवाल, स्मिता श्रीवास्तव ,ममता जायसवाल एवं भारत विकास परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
पढ़ें-मुरादाबाद : दबंगों के दुस्साहस से फिर थर्राए बसावनपुर गांव के लोग
