कानपुर : उपभोक्ताओं ने लाइनमैन को जमकर पीटा, लो वोल्टेज से रोज हो रहे थे परेशान
कानपुर, अमृत विचार। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ते ही वोल्टेज की समस्या आम हो जाती है। इसको लेकर कई बार मारपीट की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ कानपुर के सनिगवां में जहां लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने सबस्टेशन में घुसकर लाइनमैन को जमकर पीटा। उनका आरोप है कि …
कानपुर, अमृत विचार। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ते ही वोल्टेज की समस्या आम हो जाती है। इसको लेकर कई बार मारपीट की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ कानपुर के सनिगवां में जहां लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने सबस्टेशन में घुसकर लाइनमैन को जमकर पीटा। उनका आरोप है कि बिजली को लेकर कई दिनों से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
दहेली सुजानपुर निवासी आशीष मिश्रा सनिगवां के हाईवे सिटी सबस्टेशन में संविदा पर लाइनमैन हैं।आशीष के अनुसार शनिवार रात उपभोक्ता अनिल सिंह परिहार के घर लो वोल्टेज की शिकायत पर गए थे। रविवार रात फिर समस्या आई तो अनिल सिंह बेटे आयुष सिंह परिहार व अभिशेख सिंह तोमर समेत अन्य के साथ सबस्टेशन पहुंचे। जहां आशीष ने गाड़ी नहीं होने और सुबह समस्या देख लेने की बात कही तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने लाइनमैन को जमकर पीटा।
सोमवार को साथी कर्मियों ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। मारपीट की घटना सबस्टेशन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं,थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पांच दिन तक मौत से लड़ने के बाद हारा नीरज, शराब की दुकान के सामने हुई थी मारपीट
