बरेली: जेईई मेंस परीक्षा में 98.7 फीसदी अंक पाकर ध्रुव ने शहर का नाम किया रोशन
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर रेलवे कालोनी निवासी ध्रुव कांडपाल ने जेईई मेंस परीक्षा-2022 में 98.7 प्रतिशत अंक हासिल का शहर का नाम रोशन किया है। ध्रुव ने 12 वीं की परीक्षा गुलाब राय मोंटेसरी स्कूल बरेली से उत्तीर्ण की है। उनके पिता प्रकाश कांडपाल रेलवे सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर रेलवे कालोनी निवासी ध्रुव कांडपाल ने जेईई मेंस परीक्षा-2022 में 98.7 प्रतिशत अंक हासिल का शहर का नाम रोशन किया है। ध्रुव ने 12 वीं की परीक्षा गुलाब राय मोंटेसरी स्कूल बरेली से उत्तीर्ण की है। उनके पिता प्रकाश कांडपाल रेलवे सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। ध्रुव कांडपाल मूल रूप से उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस में हासिल की है। इस कामयाबी पर उनके जानने वालों ने बधाई दी।
ये भी पढ़ें- बरेली: सात माह में रेबीज से आठ संक्रमितों की मौत
